शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

उधमपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। महान क्रांतिकारी, शहीद-ए.-आजम भगत सिंह जी की 114वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला। पवन खजूरिया ने इस अवसर पर कहा कि भारत माता के ऐसे सपूतों के कारण ही आज हम आजादी की सांसें ले रहे हैं। अंग्रेजों से 200 साल के बाद मिली आजादी सच में इन वीरों द्वारा हमें दिया हुआ एक नायाब तोहफा है। जिसे संभाल कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नीलम नरगोत्रा, जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, गीता देवी, रमणीक शर्मा, राहुल गुप्ता, अनिल अरोड़, करनैल सिंह, जगदीश चंद्र, राजकुमार, वीरेंद्र बडयाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in