विहिप के सदस्यों ने पूर्व प्रधान को दी श्रद्धाजंलि
विहिप के सदस्यों ने पूर्व प्रधान को दी श्रद्धाजंलि

विहिप के सदस्यों ने पूर्व प्रधान को दी श्रद्धाजंलि

उधमपुर, 7 अक्तूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सुशांत शर्मा की अध्यक्षता में एक श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिला प्रधान चुन्नी लाल गंडोत्रा के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सुशांत शर्मा ने कहा कि गंडोत्रा ने राम जन्मभूमि में तथा सेवा भारती में अहम भूमिकाएं निभाईं। उनके मार्गदर्शन पर ही आज हम उधमपुर में सर्वसम्मति से हिंदूओं का काम कर रहे हैं और उनके दिए हुए रास्तों पर चल रहे हैं। उनकी कार्यशैली को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हम सच्चे दिल से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in