विश्व ब्राह्मण संघ ने राकेश शर्मा को साम्बा जिला का अध्यक्ष बनाया
विश्व ब्राह्मण संघ ने राकेश शर्मा को साम्बा जिला का अध्यक्ष बनाया

विश्व ब्राह्मण संघ ने राकेश शर्मा को साम्बा जिला का अध्यक्ष बनाया

सांबा, 21 सितंबर (हि.स.)। विश्व ब्राह्मण संघ की बैठक सोमवार को साम्बा में हुई जिसकी अध्यक्षता विश्व ब्राह्मण संघ के सुधांशु शर्मा व पंकज शर्मा ने की। बैठक में दख्सीश शर्मा युवा विश्व ब्राह्मण संघ के अध्य्क्ष मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान दर्जनों बिप्र सज्जनों ने विश्व ब्राह्मण संघ का दामन थामा। बैठक के दौरान सबकी रजामंदी से राकेश शर्मा को साम्बा जिला का प्रधान, दिग्गी शर्मा व विशेष शर्मा को उपप्रधान, पंकज शर्मा को मुख्य सचिव, शालु शर्मा को सचिव और वासु खजुरिया को सोशल मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अंशु शर्मा ने सबको एक साथ मिलकर समाज की सेवा करने की अपील की और सबसे कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के लिए संघर्ष करें और पुनः उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रार्थना की पंडितांे, पुजारियों को जिनकी आजीविका कर्मकांड पर निर्भर है उनको सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जानी चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट दख्सीश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सबको प्रेरित किया कि हम सभी को मिलकर जम्मू कश्मीर में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए। दख्सीश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कार्य करेगी, गरीबों की शिक्षा के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कश्मीर में क्षतिग्रस्त पड़े हिंदू धर्म के मंदिरों को दोबारा स्थापित करने की भी मांग की। दख्सीश शर्मा ने सबसे अपील की कि वह सब मिलकर संगठन को और मजबूत करें जिससे ब्राह्मण समाज के कल्याण में कार्य के लिए तेजी आएगी। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in