मौजूदा समय में शारीरिक फिटनेस की सख्त आवश्यकता: सत
मौजूदा समय में शारीरिक फिटनेस की सख्त आवश्यकता: सत

मौजूदा समय में शारीरिक फिटनेस की सख्त आवश्यकता: सत

जम्मू, 23 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सत शर्मा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा समय में शारीरिक फिटनेस की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने वार्ड 36 में जानीपुर में नवनिर्मित ओपन जिम का उद्घाटन करने के अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए यह बात कही। इस दौरान उनके साथ पार्षद सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवीश मेंगी, स्थानीय निवासी और क्षेत्र के राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। शर्मा ने खुले जिम को वार्ड के निवासियों को समर्पित किया और वार्ड में इसके निर्माण को एक प्रमुख घटनाक्रम बताया। इसके निर्माण के लिए धनराशि जेएमसी के माध्यम से निगम को आवंटित की गई थी। सत शर्मा ने कहा कि यह एक अद्भुत नवाचार है और आज इसकी सख्त आवश्यकता है क्योंकि यह उन फिटनेस आवश्यकताओं को पूरा करता है जो शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए आवश्यक थीं। उन्होंने पार्षद के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पहले वार्ड में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहाँ निवासी आराम और शारीरिक गतिविधियों के लिए जा सकते थे और अब वार्ड एक ऐसी खूबसूरत चीज़ से सुसज्जित है जिसका उपयोग इस वार्ड में रहने वाले हजारों निवासियों द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शारीरिक फिटनेस आज के समय में एक सख्त आवश्यकता है और निश्चित रूप से प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। शर्मा ने जम्मू पश्चिम के सभी 26 वार्डों में होने वाले आगामी विकास कार्यों के बारे में भी बात की। सुभाष शर्मा ने कहा कि वार्ड सर्वाेत्तम संभावित इन्फ्रा से सुसज्जित है और जहां भी आवश्यकता होती है, समय-समय पर पूर्व विधायक की मदद भी ली जाती है और उन्होंने जनता की शिकायतों को हल करने और जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वार्ड में होने वाले आगामी कार्यों के बारे में भी बताया। रवीश मेंगी ने जनता के प्रति एक सक्रिय दृष्टिकोण दिखाने और उनकी शिकायतों को समय पर हल करने के लिए पूर्व विधायक को धन्यवाद दिया। इस दौरान संजय भट, अशोक खार, ज्योति देवी, जोगिंदर शर्मा, सूरज प्रकाश, शेर सिंह, संजीव कपूर, ओपी ठाकुर, दविंदर कुमार और अन्य भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in