भाजपा हिंदु, सिक्ख, मुस्लमान को अलग खड़ा करने की राजनीति कर रहे हैं-डॉ फारुख अब्दुल्ला कहा भाजपा का भी अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप की तरह हाल होने वाला है

कठुआ, 9 नवंबर (हि.स.)। नैकां के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारुख अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में का दौरा किया जिसमें पार्टी कार्यकर्ता की मृत्यु पर उनके घर पर जाकर शोक व्यक्त किया। सोमवार को कठुआ में सबसे पहले उन्होंने राजबाग मे अपने कार्यकर्ता के घर जाकर शोक व्यक्त किया उसके बाद लखनपुर में अपने कार्यकर्ता के घर में जाकर शोक व्यक्त किया। वहीं शोकसभा में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ अब्दुल्ला ने कहा कि हम देश के दुश्मन नहीं है। बल्कि उस भाजपा के दुश्मन हैं जो लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा हिंदु, सिक्ख, मुस्लमान को अलग खड़ा करने की राजनीति कर रहे हैं। हम महात्मा गांधी के हिंदोस्थान को मानते हैं जिसमें सब एकजुटता के साथ रहते हैं। डॉ अब्दुल्ला ने कहा कि यह लोग हमें पाकिस्तानी समझते हैं लेकिन यह बताएं कि जब संयुक्त राष्ट्र में देश का नाम लेना था और देश की बात करनी थी जो उस समय वहां फारुख अब्दुल्ला ही था। उन्होंने कहा कि जम्मू में भी उनसे कई डेलीगेशन मिले हैं, सब यही कह रहे हैं कि हमारी जमीनें और नौकरियां जा रहे हैं, सब कुछ मिटने के कगार पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी डी.डी.सी. चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनकी पार्टी को लेकर जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उनकी हाल भी अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप की तरह यहां भी होने वाला है। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in