भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. मान्याल
भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. मान्याल

भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. मान्याल

सांबा, 09 अक्तूबर (हि.स.)। भाजपा के महासचिव ओर प ूर्व मंत्री डॉ. देविन्द्र कुमार मन्याल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने सांबा में आयोजित की गई बैठकों और चौपाल के दौरान यह बात कही। डॉ. मन्याल के साथ पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व राज्य मंत्री ओबीसी बोर्ड रशपाल वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजुरिया और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी थे। डॉ. मन्याल ने अन्य लोगों के साथ कांग्रेस द्वारा किए गए अपमानजनक कृत्य की निंदा करने के लिए बाबा चम्लयाल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान पर एक ट्रैक्टर की पूजा की, जहाँ उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी संस्कृति में हम प्रकृति की हर उस चीज़ की पूजा करते हैं जो हमारे जीवन से जुड़ी है। डॉ. मन्याल ने कहा कि हमारी संस्कृति में किसानों ने समय-समय पर अपने खेतों, पैदावार, जानवरों और खेती-किसानी में काम आने वाले उपकरणों की पूजा की है, लेकिन वर्तमान के परिदृश्य को देखना वाकई दर्दनाक है जहां कांग्रेस ने कुछ किसानों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश की है। इस सीमा तक कि वे अपने ट्रैक्टरों को जलाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी बिलों की सच्चाई सामने लाकर कांग्रेस के बुरे इरादों से लड़ेगी। चंद्र प्रकाश गंगा ने मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न ऐतिहासिक फैसलों और उपायों की चर्चा की जिनमें पीएम किसान सम्मान निधि शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल इस महान राष्ट्र के निर्दाेष नागरिकों को धोखा दिया है, लेकिन उन्हें मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कभी ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार किसानों और हर दूसरे नागरिक को उनके मजबूत भविष्य को आकार देने में वास्तविक निर्णय लेने का अधिकार देने की पहल की है। ओमी खजूरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा क्षेत्र में हर किसान से संपर्क करके उन्हें किसानों के बिल के बारे में तथ्य और जानकारी देगा। जिलाध्यक्ष सांबा अमर सिंह, रमन सिंह चिब, सुरेश फल्ली, विजय शर्मा, अजय शर्मा, अनिल भगत, चमन लाल, गुरमीत सिंह, सुरिंदर चहल, रोमेश कुमार शर्मा, यश पॉल, कुलदीप कुमार, विजय कुमार, सत पॉल और अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान साथ थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in