भाजपा जिला कठुआ इकाई द्वारा विभिन्न मंडलों की ईबुक को लांच किया गया, कोरोन काल के दौरान किए कार्य का विवरण दिया
भाजपा जिला कठुआ इकाई द्वारा विभिन्न मंडलों की ईबुक को लांच किया गया, कोरोन काल के दौरान किए कार्य का विवरण दिया

भाजपा जिला कठुआ इकाई द्वारा विभिन्न मंडलों की ईबुक को लांच किया गया, कोरोन काल के दौरान किए कार्य का विवरण दिया

कठुआ, 12 अक्तूबर (हि.स.)। भाजपा जिला कठुआ इकाई द्वारा सोमवार को लोगेट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ई बुक को लांच किया गया। भाजपा जिला कठुआ अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने ई बुक का विमोचन किया। जिसमें कंडी मंडल कठुआ, लखनपुर मंडल, मढ़हीन मंडल और बिलावर मंडल ने जो सेवा कार्य अपने-अपने क्षेत्रो में कोरोना काल के दौरान किए थे उनका विवरण दिया गया। इसी बीच पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने कहा कि यह बुक में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहान किया था, अपने अपने कार्यों की बुक बनाएं जो आने वाले समय में यादगार रहने वाली है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के प्रयासों से कोरोना के संकट में सभी लोगों की मदद की थी। जिसमें मजदूरों को भोजन, मोदी राशन किट, दवाईयंा घर-घर पहुंचाई थी, नगर परिषद के सहयोग से जगह-जगह सैनिटाइजेशन किया था और एकांतवास में भी विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाई थी। इसी प्रकार महामारी के कारण लोगों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई गई, फेस कवर स्वयं बनाकर वितरित किए गए, इस दौरान देश में आए आर्थिक संकट में कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर फंड में राशि जमा करवा कर अपनी सेवा दी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बाहरी राज्य के लोग तो जम्मू कश्मीर में फंस गए थे उन्हें तीन टाइम भोजन मुहैया करवाया गया था। इन सब कार्यों का विवरण इस बुक में बताया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रधान ज्ञान सिंह, राकेश शर्मा, राज सिंह, सुभाष शर्मा, नरेश गोस्वामी, राजेश मेहता, इंदू रेखा, शशी पाल शर्मा, अक्षय भारती, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in