भाजपा कारपोरेटर ने अपने वार्ड में लिया विकास कार्यों का जायज़ा
भाजपा कारपोरेटर ने अपने वार्ड में लिया विकास कार्यों का जायज़ा

भाजपा कारपोरेटर ने अपने वार्ड में लिया विकास कार्यों का जायज़ा

जम्मू, 29 सितंबर (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव व पार्षद वार्ड नंबर 51 राज कुमार तरखान ने मंगलवार को अपनी वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड में बन रही पुलियों के कार्य को देखा और अधिकारियों से निर्माण गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा। तरखान ने कहा कि इन विकास कार्यों से वार्ड में बारिश के दिनों में होने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलेगी और वार्ड के विकास के लिए और भी कई कार्य शुरू होने है जो कि वार्ड के लोगों की दिक्कतों को दूर करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in