भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोहांजना, मढ़ में इम्युनिटी बूस्टर दवा वितरण शिविर किए आयोजित
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोहांजना, मढ़ में इम्युनिटी बूस्टर दवा वितरण शिविर किए आयोजित

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोहांजना, मढ़ में इम्युनिटी बूस्टर दवा वितरण शिविर किए आयोजित

जम्मू, 08 अक्तूबर (हि.स.)। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने आयुष विभाग के सहयोग से मढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सोहांजना में गुरूवार को चिकित्सा जांच शिविर और प्रतिरक्षा बूस्टर दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में गंगाधर महाराज (गंगू शास्त्री), ब्रह्म ज्योत सत्ती अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा जेके-यूटी, अभिनव शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता भाजपा, राजिंदर सिंह चिब जिलाध्यक्ष भाजपा) मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके साथ सुनील प्रजापति प्रचार सचिव ओबीसी मोर्चा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था शमशेर कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष जम्मू-ग्रामीण भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की थी। कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के 500 से अधिक लोगों के बीच प्रतिरक्षा बूस्टर दवाइयां वितरित कीं। एक रुटीन चेक-अप भी वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया। लोगों ने सक्रिय रूप से इ समें भाग लिया और इस चिकित्सा शिविर से बहुत खुश थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा टीम ने निदेशक आयुष विभाग और डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. निधि शर्मा को भी इस नेक काम के लिए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। गंगाधर महाराज इस सामाजिक कार्य से बहुत खुश थे और उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि हम भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखेंगे। अभिनव शर्मा ने ओबीसी मोर्चा के काम की सराहना की और कहा कि ओबीसी मोर्चा अपने सराहनीय सामाजिक कार्यों से पूरे जम्मू-कश्मीर में हर जगह अपनी चमक बिखेर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी मोर्चा इस महामारी प्रकोप में हर क्षेत्र में अच्छा कर रहा है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की। ब्रह्म ज्योत ने कहा कि कोविड -19 महामारी के इस कठिन समय में आज हम फिर से क्षेत्र के स्थानीय लोगों के बीच प्रतिरक्षा बूस्टर दवाओं का वितरण कर रहे हैं। इन दवाओं को आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने चिकित्सा शिविरों में योगदान के लिए आयुष विभाग के डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर गोपाल शर्मा जिला सचिव भाजपा, दीपक पांडेय भाजयुमो जिला अध्यक्ष, अरुण सीके जिला महासचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा, परशोत्तम कुमार जिला सचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा, तिलक राज मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा मढ़, बबलू वर्मा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, भारत भूषण मंडल महासचिव भाजपा और अन्य ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in