भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड शिविर का किया आयोजन
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड शिविर का किया आयोजन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड शिविर का किया आयोजन

जम्मू, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा अपने सामाजिक कार्यों द्वारा समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जम्मू पश्चिम के शक्ति नगर इलाके के वार्ड 29 में आयुष्मान गोल्डन हेल्थ कार्ड शिविर का आयोजन किया और मोबाइल सामान की दुकान का उद्घाटन किया गया। शिविर का आयोजन केवल वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू पश्चिम द्वारा किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर पूर्व मंत्री सत शर्मा, ब्रह्म ज्योत सत्ती, अध्यक्ष बीजेपी ओबीसी मोर्चा जेके-यूटी इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित थे। सुनील प्रजापति प्रचार सचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा जेके-यूटी, करण सत शर्मा जिला महासचिव भाजपा, राजेश गुप्ता जिला महासचिव, केशव चोपड़ा मंडल अध्यक्ष तालाब तिल्लो कार्यक्रमों में उपस्थित थे। वार्ड 27 में आयुष्मान गोल्डन कार्ड पंजीकरण शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्ण कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराया। लोग कार्यक्रमों से उत्साहित थे और वे कार्यक्रम से खुश थे। उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा को अपना आशीर्वाद दिया। उसके बाद उन्होंने उसी वार्ड के शाक्ति नगर में वेलकम मोबाइल एसेसरीज शॉप का उद्घाटन किया। आशीष उप्पल, जो दुकान के मालिक हैं, इस उद्घाटन से बहुत खुश थे और उन्होंने सत शर्मा और ब्रह्म ज्योत को धन्यवाद दिया। सत शर्मा ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा कर रहा है। उन्होंने जेके-यूटी में सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए ब्रह्म ज्योत और उनकी ओबीसी मोर्चा टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड एक बुनियादी जरूरत है और विपक्ष इन बुनियादी चीजों पर लोगों को गुमराह कर रहा है जो कि बहुत निंदनीय बात है। आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा पीएम मोदी की बहुत अनूठी योजना है जो जम्मू कश्मीर के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in