भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने ओबीसी समुदाय के मसलों पर किया विचार विमर्श
भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने ओबीसी समुदाय के मसलों पर किया विचार विमर्श

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने ओबीसी समुदाय के मसलों पर किया विचार विमर्श

जम्मू, 28 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने शुक्रवार को जम्मू पश्चिम भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला टीम के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जम्मू पश्चिम के ओबीसी समुदाय के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कोविद-19 महामारी के कठिन समय के दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जम्मू पश्चिम केवल वर्मा और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने आगामी सामाजिक कार्यों के लिए तैयारियों और योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा जम्मू पश्चिम टीम ने कोविद-19 महामारी प्रकोप के समय में समाज की भलाई के लिए एक जबरदस्त काम किया है और वे भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ इसे जारी रखेंगे। इस दौरान रवि मेहरा, कार्यालय सचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा जेके-यूटी और केवल वर्मा के साथ उनकी जिला टीम जम्मू पश्चिम ओबीसी मोर्चा में सुनील कुमार उपाध्यक्ष, सुरेश वर्मा उपाध्यक्ष, राहुल डोगरा उपाध्यक्ष, सनी सोढ़ी उपाध्यक्ष, अशोक सलगोत्रा महासचिव, राहुल डोगरा महासचिव, अनिल कुमार सचिव, राकेश कुमार सचिव, परवीन बड्याल कार्यालय सचिव, अंकुश मल्होत्रा अतिरिक्त सचिव, अमित मेहरा मंडल अध्यक्ष तालाब तिल्लो, राकेश कुमार मंडल अध्यक्ष जानीपुर भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in