भाजपा एससी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सत
भाजपा एससी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सत

भाजपा एससी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सत

जम्मू, 09 अक्तूबर (हि.स.)। भाजपा के शासन को एससी के लिए ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी एससी और अन्य समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में नजरअंदाज किया था। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए एससी समुदाय के लोगों के स्वागत करने के दौरान बोलते हुए यह बात कही। उनके साथ जिला अध्यक्ष मुनीश खजूरिया, जिला संगठन मंत्री मोहन सिंह राणा और जिला महासचिव करण शर्मा भी थे। जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा यशपाल शिवगोत्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। नए प्रवेशकों का स्वागत करते हुए सत शर्मा ने कहा कि हमारे मेहनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में दलितों की जीवनशैली में सुधार किया है जो 2014 से पहले नहीं था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में दर्जनों केन्द्र प्रायोजित योजनाओं ने एससी ओर अन्य समुदायों के उत्थान में प्रमुख भूमिका निभाई है। भीम राव अंबेडकर को सबसे महान स्तंभों में से एक करार देते हुए, जिन्होंने दलितों की स्थिति को सुधारने के लिए काम किया, शर्मा ने कहा कि उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता है और इन समुदायों के लिए उनका योगदान बहुत बड़ा है और इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने एससी की कल्याण योजनाओं के लिए मोदी सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिसमें बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, एससी समुदाय के युवाओं के लिए उद्यमिता कार्यक्रम और अन्य योजनाएं शामिल हैं, जिन्होंने समुदाय के पालन-पोषण में बड़े सुधार लाए। उन्होंने नए प्रवेशकों को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और एससी के कल्याण के लिए मोदी सरकार की नीतियों को बढ़ावा देने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सत्यभूषण दुबे, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सैनी, टीआर श्रेया, राकेश कुमार, बबलू चंद, बलवंत कुमार, कृष्ण लाल, जोगिंदर लाल, कृष्ण लाल, पूरन चंद, जियान चंद, अजय कुमार, पृथ्वी कुमार, देस राज और अन्य भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in