भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ

कठुआ, 21 अक्तूबर (हि.स.)। जिला कठुआ भाजपा इकाई द्वारा बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारत भूषण अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, गारू राम प्रभारी एससी मोर्चा और के.के ढींगरा उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला भाजपा कार्यालय लोगेट मोड में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एससी मोर्चा जिला कठुआ प्रभारी एम.एल राव और भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा भारत भूषण को जिला मंडल के सभी मंडल टीमों की उपस्थिति में नामित होने के लिए सम्मानित किया। वही बैठक के दौरान कठुआ में एकता और अखंडता के सभी काम करने पर जोर दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गपकार घोषणा का विरोध करते हुए कहा के हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के साथ खड़े हैं। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in