भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया
भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया

भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया

उधमपुर, 16 नवम्बर (हि.स.)। हिन्दुओं का लोकप्रिय पर्व भाई दूज सोमवार को जम्मू-कश्मीर में धूमधाम से मनाया गया। भाईदूज पर्व के उपलक्ष्य पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लम्बी आयू की कामना की। वहीं भाईयों ने भी अपनी बहनों को इसके बदले में कई उपहार भंेट किए। भाईदूज का शुभ मुहूर्त 12ः56 बजे से 3ः06 बजे तक था, जिसको देखते हुए कई बहनंे आज अपने मायके पहुंची तो कई गत दिन ही पहुंच गई थीं। आज भी मिठाइयों, फल विक्रेताओं, करियाना आदि की दुकानों पर काफी रश देखने को मिला। इस बार ज्यादातर बहनों ने अपने भाइयों को ड्राई फू्रट व फल ही देना ठीक समझा। सभी यात्री वाहनों में काफी रश देखने को मिला। इस दौरान कई वाहनों में तो कोरोना महामारी के लिए जारी गाइड़लाइन का भी पालन नहीं किया गया तथा चालक केवल अपनी कमाई में जुटे हुए दिखे। गौर रहे कि भाईदूज पर्व हर साल दीपावली के बाद कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाईदूज के पर्व को रक्षाबंधन की तरह से ही भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन बहनें लम्बी उम्र की कामना के साथ अपने भाइयों को टीका करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन को प्रेम स्वरूप कुछ उपहार भेंट करते हैं। वहीं धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिन तक चलने वाले दीपावली का त्योहार इसी के साथ समाप्त हो जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ------------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in