फारूक अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अतिक्रमण के लिए दर्ज किया जाए मुकदमा: एमओएस अनुराग ठाकुर
फारूक अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अतिक्रमण के लिए दर्ज किया जाए मुकदमा: एमओएस अनुराग ठाकुर

फारूक अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अतिक्रमण के लिए दर्ज किया जाए मुकदमा: एमओएस अनुराग ठाकुर

जम्मू, 25 नवंबर (हि.स.)। गुपकार गैंग की गैरकानूनी गतिविधियों पर अपने सवालों को जारी रखते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि फारूक अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, जालसाजी और सार्वजनिक संपत्ति के अतिक्रमण के लिए मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में गड़बड़ी के लिए नेकां, कांग्रेस, पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में मूल्यवान संसाधनों और सार्वजनिक भूमि के विशाल क्षेत्रों को लूटने के लिए दोषी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोशनी घोटाले के लाभार्थी गुपकार गैंग और कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके रिश्तेदार, वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारी और राजनीतिक नेता थे जो इन पार्टियों का वित्त पोषण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन दलों के पहले के शासनकाल के दौरान पीडीपी, एनसी और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अक्षम प्रशासन के कारण व्यवस्थित विफलताओं के चलते जम्मू और कश्मीर के निवासियों को कठिनाइयों का जीवन जीने के लिए विवश होना पड़ा। ठाकुर ने मांग की कि फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सार्वजनिक संपत्ति के अतिक्रमण के लिए एक औपचारिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अन्य सभी भ्रष्टाचार के मामले सार्वजनिक होंगे। अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश भगत, प्रभारी कर्ण सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, भाजपा सचिव विकास चौधरी भी थे। वरिष्ठ नेताओं ने खौड़, भलवाल ब्राह्मणा, सुगल, अखनूर में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। यह रैलियां खौड़ में सूरज सिंह, भलवाल ब्राह्मणा में भूषण बराल और सुंगल अखनूर में शारदा देवी के पक्ष में चुनावी रैलियाँ आयोजित की गईं। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in