प्रदेश भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
प्रदेश भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रदेश भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जम्मू, 18 अगस्त (हि स) । जम्मू कश्मीर भाजपा ने मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेताओं में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान तेजस्वी क्रांतिकारी, आजादी की अलख जगाने वाले नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का ही खौफ था की ब्रिटिश हुकूमत जल्द से जल्द भारत से भागने को मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सेनानी को शत शत नमन करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in