पूर्व मंत्री गंगा ने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद का लिया संकल्प
पूर्व मंत्री गंगा ने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद का लिया संकल्प

पूर्व मंत्री गंगा ने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद का लिया संकल्प

विजयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा का जन्मदिवस मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्तओं ने सरोर स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा के विजयपुर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला उप अध्यक्ष नैंसी चौधरी, मीडिया सचिव गुरमीत, महासचिव रिंकू शर्मा, उप अध्यक्ष अमित शर्मा, एससी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, युवा मोर्चा मंडल रामगढ़ अध्यक्ष संदीप, परवीन कपूर मंडल उप अध्यक्ष आदि ने मिलकर पूर्व मंत्री गंगा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। गंगा ने भी केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। गंगा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनसे जुड़े कार्यकर्ता आज भी उनके साथ हैं। गंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह उन्होंने भी अपना जन्मदिवस लोग सेवा में मनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा सप्ताह में जितना हो सके उतना लोगों के पास जाएं और उनकी जरूरत के हिसाब से उनकी मदद करें। वहीं गंगा ने लोगांे से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में अपना ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील है कि जब तक दवाई नहीं तब तक डिलाई नहीं पर अमल जरूर करें। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं, किसी को भी कोई जरूरत हो तो वह उन्हें बताएं, वह हर संभव प्रयास करेंगे कि किसी को भी कोई समस्या ना हो। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in