पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको विभिन्न स्थानों पर दी गई श्रद्धाजंलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको विभिन्न स्थानों पर दी गई श्रद्धाजंलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको विभिन्न स्थानों पर दी गई श्रद्धाजंलि

उधमपुर, 31 अक्तूबर (हि.स.)। कांग्रेस के कार्यकताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको विभिन्न स्थानों पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक श्रद्धाजंलि कार्यक्रम जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि दी गई तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने जीवन काल में देश को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए काफी कार्य किया। वहीं 1971 में भारत पाकित्सान के युद्ध तथा बंगलादेश को अलग देश बनाने में उनकी भूमिका का लोहा पूरी दुनिया मानती है। वहीं उस समय उनको विपक्ष के नेता अटल विहारी वाजपेयी जी ने उनको दुर्गा कहा था तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना की थी। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में सुमित मंगोत्रा, शशि मन्हास, अशोक बख्शी, द्वारका नाथ पराशर के अलावा कई कांग्रेसी शामिल थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से एक अन्य श्रद्धाजंलि कार्यक्रम महिला जिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रीति खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर प्रीति खजुरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देश के लिए कई अनगिनित कार्य किए, जिससे देश विकास की तरफ अग्रसर हुआ। इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यों में प्रमुख रूप में देश को हरित क्रांति की सुविधाएं, 14 निजी क्षेत्र के बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना, 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध बांग्लादेश की मुक्ति, शिमला समझौता, 1947 से रॉयल्टी को दिए गए प्रिवी पर्स को समाप्त करना, ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा, विदेश नीति की सुविधा। इंदिरा गांधी शायद दुनिया की सबसे लोकप्रिय भारतीय नेताओं में से एक थीं और वह भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भी थीं। खजुरिया ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को लोह महिला भी कहा जाता है। 1999 में, बीबीसी द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन पोल में इंदिरा गांधी को ‘वुमन ऑफ द मिलेनियम‘ नामित किया गया था। 2020 में गांधी को टाइम पत्रिका ने दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था, जिन्होंने पिछली शताब्दी को परिभाषित किया था। इस उपलक्ष्य पर मुख्य रूप में आमंत्रित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रिज मोहन शर्मा, अश्विनी खजूरिया, शकील शाह, संजीव दूबे, विजय मन्हास, शशि मन्हास, देवराज आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप में मोहिनी, रोजी, रजनी, तापुर, शिल्पा, पल्लवी, महक, सुरभि, सोनल, स्वाति, आंचल आदि उपस्थित रही। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ----------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in