पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दी श्रद्धाजंलि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दी श्रद्धाजंलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दी श्रद्धाजंलि

उधमपुर, 20 अगस्त(हि.स.)। उधमपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र भगत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी ने प्रधानमंत्री बनने के उपरांत 18 साल के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलवाया था। उन्होंने टेक्नोलॉजी भारत में लाई जिससे भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बना। पंचायती राज सिस्टम भी उन्हीं की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके बताए हुए रास्ते पर चलें तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर अश्विनी खजूरिया, विजय कुमार मन्हास, एवोकेट सुरेंद्र खजूरिया, अशोक बक्शी, सुमित मंगोत्रा, द्वारका नाथ पराशर, अनिल पचियाला, अशोक मेहरा, कृष्ण लाल गाजम, सूरम चंद, महेश गौतम,शशि मन्हास, राकेश शर्मा,तीर्थ राम, राम दत्त,कुंज लाल शर्मा, बलवीर चंद, थोरू राम,रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, ओम प्रकाश भगत, परमानंद भगत,प्रेम नाथ भगत, शंकरदास, अजय कुमार, संजय कुमार मेहरा, मदन लाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कहा कि वे देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले गए तथा पार्टी भी मजबूत हुई। हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है तथा पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है, यह समय की मांग है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in