पंडोरी गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
पंडोरी गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंडोरी गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

कठुआ, 30 जुलाई (हि.स.)। जिला कठुआ के अधीन पड़ती पंचायत पंडोरी के स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दरअसल पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण उज्ज दरिया में रोजाना बाढ़ आ रही है जिसके कारण दरिया से सटे पंडोरी गांव के किसानों की जमीनें बाढ़ में बह गई हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसी में गुस्साए किसानों ने गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। स्थानीय निवासी सेवाराम ने बताया कि बाढ़ की समस्या हर वर्ष उज्ज दरिया से सटे पनडोरी गांव के किसानों की जमीन बरसात की बाढ़ में बह जाती है। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर कई बार इस समस्या से जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के चलते हर वर्ष उच्च दरिया में बाढ़ आने से सटे पंडोरी गांव के किसानों की जमीनें बह जाती है। इस बार तो जमीनों के साथ-साथ पंडोरी गांव का मुख्य रास्ता भी बह गया है, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांववासियों का कहना है कि बाढ़ के कारण उनके गांव का मुख्य रास्ता का सड़क से संपर्क कट गया है। अगर रात विरात को उनके गांव में कोई भी बीमार हो जाए तो अस्पताल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि दरिया से सटे पंडोरी गांव के साथ बहने वाले पानी को डाइवर्ट करके दूसरी तरफ से निकाला जाए ताकि बरसात के दौरान किसानों को होने वाले नुकसान से निजात मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in