नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिला, रखी समस्याएं
नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिला, रखी समस्याएं

नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिला, रखी समस्याएं

समस्याओं को जल्द हल करने का दिया आश्वासन उधमपुर, 6 अक्तूबर (हि.स.)। नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कर्मचारियों ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि 14 साल के भारी इंतजार के बाद हुए भर्ती आर्डर के बाबजूद उन्हें अपने-अपने विभाग में जॉइन करने के लिए आर्डर नहीं मिले हैं। इसके लिए वह जिला उपायुक्त पीयूष सिंगला से भी मिल चुके हैं। इस उपलक्ष्य में उनका कहना था कि इसकी मंजूरी के लिए एक लेटर जम्मू कश्मीर सरकार को लिखा गया है लेकिन सरकार से अभी तक कोई उत्तर नहीं आया है। उन्होंने आगे बताया कि अपनी इन्हीं समस्याओं से उन्होंने दो दिन पूर्व ही प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया जी को अवगत करवाया था, जिन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया था। और आज दो दिन बाद ही उन्होंने हमारी बात रविन्द्र रैना जी से करवाई है। इसके लिए हम सभी पवन खजूरिया जी का आभार व्यक्त करते हैं। पवन खजूरिया से संपर्क करने पर पता चला कि यह सभी गरीब और जरूरतमंद हैं और इनकी मांगे जायज हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना जी हमेशा ऐसे कामों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं। आज इनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष जी से करवाई गई है, जिन्होंने बिना देरी किये मौके पर ही चीफ सेक्रेटरी से बात की और इनकी समस्याओं से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनकी समस्याओं से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ----------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in