डीडीसी चुनावः जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान शुरू
डीडीसी चुनावः जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान शुरू

डीडीसी चुनावः जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान शुरू

जम्मू, 04 दिसंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में चल रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 33 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। जिनमें 16 सीटें कश्मीर संभाग और 17 जम्मू संभाग में हैं। तीसरे चरण के मतदान में 305 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से 166 कश्मीर और 139 जम्मू संभाग से हैं। कुल उम्मीदवारों में से 252 पुरुष व 53 महिलाएं हैं। इस चरण में पूरे प्रदेश में कुल 2046 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 792 जम्मू संभाग व 1254 कश्मीर में हैं। मतदान में हिस्सा लेने के लिए 7,37,648 मतदाता योग्य हैं। इनमें से 3,74,604 जम्मू संभाग व 3,63,044 मतदाता कश्मीर संभाग से हैं। कुल मतदाताओं में से 3,85,675 पुरुष व 3,51,973 महिलाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in