डीडीसी चुनाव में हर एक सीट जीतेगी भाजपा-अनुराग ठाकुर
डीडीसी चुनाव में हर एक सीट जीतेगी भाजपा-अनुराग ठाकुर

डीडीसी चुनाव में हर एक सीट जीतेगी भाजपा-अनुराग ठाकुर

जम्मू, 21 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए भाजपा डीडीसी चुनाव में हर एक सीट जीतेगी और पाकिस्तान और चीन के नापाक एजेंडों को विफल करेगी, केंद्रीय वित्त और चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने यह सब पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर, जम्मू में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों की श्रृंखला को संबोधित करते हुए कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने जम्मू और कश्मीर में डीडीसी चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित बैठकों को भी संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत जमीनी स्तर पर लड़े जाएंगे। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां और योजनाओं ने हर व्यक्ति को लाभान्वित करके करके उनका जीवन बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रधान मंत्री की इन उपलब्धियों को आक्रामक रूप से जनता तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के राजनीतिक दल पाकिस्तान और चीन के समर्थन में बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि इन विभाजनकारी ताकतों को इन चुनावों में एक अच्छा सबक सिखाया जाए और कोई भी व्यक्ति ’तिरंगा’ या पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बोलने की हिम्मत न करे। इसी बीच रविंद्र रैना ने कहा कि एनसी, पीडीपी और कांग्रेस ने गुप्कर के मुख्य घटकों ने हमेशा क्षेत्र में अलगाववाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों के बाद, जम्मू-कश्मीर ने एक ऐसा समय देखा है जब हर आम व्यक्ति के लिए विकास और सशक्तिकरण पर जमीनी काम हुआ है और गुप्कर गैंग को जनता के सामने उजागर करने पर जोर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in