जिला अस्पताल से एक नवजात बच्चा जन्म के कुछ मिनटों के बाद ही लापता
जिला अस्पताल से एक नवजात बच्चा जन्म के कुछ मिनटों के बाद ही लापता

जिला अस्पताल से एक नवजात बच्चा जन्म के कुछ मिनटों के बाद ही लापता

हंदवाड़ा 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके में शुक्रवार को जिला अस्पताल से एक नवजात बच्चा जन्म के कुछ मिनटों के बाद ही लापता हो गया। नवजात बच्चे के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरन्त हरकत में आते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा की दो महिलाएं एक बच्चे को उठाकर लेकर जा रही है। पुलिस ने तभी महिलाओं की खोज में अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने महिलाओं से नवजात बच्चे को लेकर उसके माता-पिता को सौप दिया। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर ओई बमडूरा गांव के रहने वाले बिलाल अहमद वानी की शादी शुक्रवार को तय हुई थी। लेकिन वह गुरूवार शाम को ही अचानक अपने घर से लापता हो गया। उसके परिजनों ने उसे उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के पास तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उसकी शादी काजीगुंड की रहने वाली एक युवती से तय है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in