जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी व भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक मुगल रोड तथा श्रीनगर-लेह राजमार्ग यातायात के लिए बंद

जम्मू, 25 नवंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी व भूस्खलन के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को एक बार फिर यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालाकि मंगलवार को दोपहरबाद यातायात के लिए खोल दिया गया था लेकिन बुधवार दोपहर बारिश के साथ रामबन तथा पंथियाल में बारिश के बाद भूस्खलन तथा जवाहर टन्नल के दोनों तरफ बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक मुगल रोड में पीर की गली तथा श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला में पिछले तीन दिनों से बीच-बीच में हो रही बर्फबारी के चलते बंद हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते 700 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। पंथियाल में पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। यातायात विभाग के अनुसार पत्थर गिरने का सिलसिला बंद होते ही राजमार्ग पर गिरे मलवे को हटा लिया जाएगा तथा इसके साथ ही जवाहर टन्नल पर गिरी बर्फ को भी हटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग साफ होते ही पहले फंसे हुए वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in