जम्मू-कश्मीर में 26 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना, रात और सुबह के तापमान में होगी गिरवावट
जम्मू-कश्मीर में 26 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना, रात और सुबह के तापमान में होगी गिरवावट

जम्मू-कश्मीर में 26 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना, रात और सुबह के तापमान में होगी गिरवावट

जम्मू, 23 नवंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में 26 नवंबर के बाद मौसम आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। जबकि इस दौरान रात और सुबह के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। रात व सुबह के तापमान में गिरावट के कारण शीत लहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के उप निदेशक डॉक्टर मुख्तार अहमद के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मौसम 26 नवंबर से सुधरेगा, लेकिन 27 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह और रात के तापमान में गिरावट होगी और शीत लहर की स्थिति का अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि पहले से ही पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है जबकि 23 से 25 नवंबर के बीच मैदानी इलाकों में कम तीव्रता वाली बारिश भी होगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in