गांदरबल में सड़क हादसा, छह लोग घायल
गांदरबल में सड़क हादसा, छह लोग घायल

गांदरबल में सड़क हादसा, छह लोग घायल

गांदरबल, 12 दिसंबर (हि.स.)। गांदरबल जिले के कंगन इलाके में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार आज वाहन पंजीकरण नंबर जेके13-7888 अपने रास्ते कंगन के सत्रीना इलाके से जा रहा था कि अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से फिलसलकर जा गिरा। इस हादसे में छोटे यात्री वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तथा पुलिस ने घायलों को मौके से निकाल कर तुरंत ट्रामा अस्पताल कंगान ले जाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने के चलते श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in