गांदरबल में एक और लड़का डूबा
गांदरबल में एक और लड़का डूबा

गांदरबल में एक और लड़का डूबा

कंगन, 08 जुलाइ्र (हि.स.)। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में नाला सिंध से दूसरे डूबे हुए युवक के शव को निकाले जाने के कुछ घंटों बाद इलाके में पावर कैनाल में बुधवार शाम को एक और लड़का डूब गया। जानकारी के अनुसार एक लड़का गांदरबल में पावर कैनाल में डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार एक 18 वर्षीय लड़का जिसकी पहचान कंगन के सद्दाकत अहमद तंदूली पुत्र गुलजार तंदूली के रूप में हुई है वह नहर में डूब गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in