क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं
क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं

क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं

उधमपुर, 25 दिसम्बर(हि.स.)। नगर में क्रिसमस पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम सीमित ही रखा गया। मुख्य समारोह उधमपुर में स्थित यूनियन चर्च में प्रार्थना सभा हुआ। जहां पर सुख शांति एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर फादर संतोष थामस ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनका संदेश बिना डर के आगे बढ़ते रहना तथा आपस में प्रेम भाईचारा बनाए रखना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रभु यीशु के गीत गाए गए। लोगों ने घरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया हुआ था। नगर की क्रिश्चिन काॅलोनी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जिले के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in