कारपोरेटर ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को किया खारिज
कारपोरेटर ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को किया खारिज

कारपोरेटर ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को किया खारिज

जम्मू, 29 अगस्त (हि.स.)। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के कारपोरेटर प्रीतम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की अनावश्यक रूप से उनकी विकास कार्यों और अन्य मुद्दों को लेकर ईमानदारी और समर्पण की छवि को धूमिल करने के लिए शनिवार को कड़ी निंदा की। कारपोरेटर प्रीतम सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन करके भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा लगाएगए आरोप पूरी तरह से निराधार है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि वह वार्ड-55 में लोगों द्वारा सामना किए जा रहे मुद्दों और समस्याओं को दूर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के नेतृत्व में वर्तमान प्रशासन, जो बीजेपी से संबद्ध है, बड़ी संख्या में प्रस्तुत की गई फाइलों को अनदेखा कर रहा है जिससे वार्ड के विकास संबंधी कार्य लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने विकास कार्यों की अनदेखी करने की कोशिश के लिए भाजपा नेतृत्व को दोषी ठहराया। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से वार्ड -55 में विकासात्मक कार्यों की अनदेखी से संबंधित भाजपा नेतृत्व द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने उपराज्यपाल को विकास से संबंधित लंबे समय से लंबित मुद्दों पर ध्यान देने पर जोर दिया, जिन्हें अभी भी अनदेखा किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in