अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लायज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लायज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लायज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उधमपुर, 7 सितम्बर (हि.स.)। पी.एच.ई इंप्लायज यूनाइटेड फ्रंट ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर पी.एच.ई कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पी.एच.ई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि सरकार पी.एच.ई में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों की मागों के प्रति जागरूक नहीं है। अस्थायी कर्मचारियों को बार-बार धरने,प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं लेकिन सरकार के कानों मे जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 56 माह का वेतन जो कर्मचारियों का बकाया है उसे सरकार से वार-वार मांगा गया परंतु अभी तक उनका बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कर्मचारियों की अन्य मांगों जिनमें अस्थायी कर्मचारियों के लिए स्थायी पॉलीसी बनाना, न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करके उन्हें उसके अनुसार वेतन देना, एस.आर.ओ-4 के बकाया केसों को भी फौरन हल करने के आदेश जारी करना, अस्थायी कर्मचारियों की पिछली शीट को बनाकर रखना ताकि अस्थायी कर्मचारियों को कोई परेशानी न आए, विभाग में डीपीसी को लागू करना आदि हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जाजय मांगे सरकार को जल्द से जल्द माननी चाहिए ताकि यह अस्थायी कर्मचारी भी राहत की सांस लें सकें। इस मौके पर बंसी लाल, शकूर अहमद, अमित दूबे, कलभूषण भट्ट, राजेंद्र शर्मा, शादी लाल, संजय कुमार, रियाज अहमद आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in