पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सांबा, 15 जुलाई (हि.स.)। पेट्रोल ओर डीजल के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ बुधवार को युवक कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से महंगाइ्र भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और पेट्रोल तािा डीज़ल के दाम भीलगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे कोरोनावायरस की मार झेल रहे लोगों की कमर टूट गई है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवक कांग्रेस के युवा नेता व पीबाईसी के जिला प्रधान सुशील भगत कर रहे थे। जबकी कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता संदीप शर्मा सहित कई युवा साथी विशेष रूप से शामिल थे। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई व बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर चिंतित नहीं है जिसको लेकर देश की जनता काफी परेशान है। महंगाई दिन दुगनी रात चौगनी हो रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के साथ जितने वायदे किए थे वो आज सभी खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को इसके प्रति चिंतित होना चाहिए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएगी। इस मोके पर गोविंद सिंह, सुमित कुमार, जोम्मी सिंह, मनु कमोत्रा, प्रथम काटल, अन्त संब्याल, गोपी संब्याल भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in