three-people-injured-in-leopard-attack
three-people-injured-in-leopard-attack

तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल

जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट पार्क इलाके में घुस आए तेंदुए के हमले में मंगलवार को दो वन्यजीव कर्मियों सहित तीन लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। तेंदुए को आखिरकार चार घंटे की कंडी मशक्कत के बाद ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश करने के बाद जाला डाल कर पकड़ लिया गया। मंगलवार सुबह तेंदुए को पार्क में दिखते ही लोगों में दहशत फैल गई। सबसे पहले पार्क के माली ने इसे देखा। इसी बीच तेंदुआ साथ लगते पावर हाउस क्षेत्र में घुस गया और वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची वन्यीव संऱक्षण टीम ने तेंदुए को पकड़ने की जदोजहद में ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश करते समय एक वन्यजीव कर्मचारी एनीमल कीपर दिलदार, वेटनेनेरी डाक्टर कटोच भी जख्मी हो गया। ऐसे में एक कर्मी ने लाठियों से तेंदुए का मुकाबला किया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण विभाग के वार्डन अनिल अत्री व जंबु जू के वार्डन अमित शर्मा मौके पर पहुंचे। तेंदुए को काबू करने का आप्रेशन आगे बढ़ाया। उसके बाद तेंदुआ सुस्त होकर पार्क में बने शेड के भीतर दुबक गया। जिसके बाद जाल डालकर उसे पकड़ लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in