The program of Lohri Milan, which has been running since 1990, was celebrated in 56 in Gangyal ward number 56.
The program of Lohri Milan, which has been running since 1990, was celebrated in 56 in Gangyal ward number 56.

गंग्याल वार्ड नंबर 56 में 56 में 1990 से चल रहा लोहड़ी मिलन का कार्यकर्म मनाया गया

जम्मू 13 जनवरी (हि.स.)। जम्मू के गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल वार्ड नंबर 56 में 1990 से चल रहा लोहड़ी मिलन का कार्यकर्म हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को गंग्याल वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन जम्मू नगर निगम बलदेव सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष युद्वीर सेठी, उप महापौर पूर्णिमा शर्मा, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा नेता राजीव चांडक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह में सभी नेताओं ने लोगों को लोहड़ी की मुबारक देते हुए लोहड़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला और कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांधा गया। समारोह में बलोरिया ने लोगों को लोहड़ी की मुबारक देते हुए लोहड़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला। बलोरिया ने कहा कि विकास कार्य हो रहे है और आने वाले दिनों में विकास जारी रहेगा और अब जम्मू नगर निगम भी इस विकास में बेहतर भूमिका अदा करने में जुट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर खित्ते को उसको अधिकार देते हुए प्रदेश में कई योजनाओं का शुभारंभ किया और आने वाले समय में भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ लोगों को निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी डीडीसी चुनाव हुए है और आने वाले समय में विधानसभा होने है इससे लोगों की परेशानियां और कम होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की बेटियों के दर्द को महसूस करते हुए उनके लिए कई योजनाओं को लाया है जिनमें लाडली बेटी, आसरा, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ इन सब योजनाओं को लाने का मकसद महिला शक्ति को समाज में मजबूत बनाना है। बलोरिया ने गंग्याल वेलफरे एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बाद लोहड़ी जलाकर लोगों ने उसमें अर्द दिया और देश और प्रदेश के साथ परिवार के लिए सुख शांति की कामना की। इस मौके पर गंग्याल व अन्य क्षेत्रों के प्रमुख नागिकी भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in