the-kathua-congress-unit-supported-the-rail-roko-movement-of-farmers-organized-a-press-conference-and-lodged-a-protest-against-the-bjp-the-princely-state-heritage-and-politics-in-jammu-and-kashmir
the-kathua-congress-unit-supported-the-rail-roko-movement-of-farmers-organized-a-press-conference-and-lodged-a-protest-against-the-bjp-the-princely-state-heritage-and-politics-in-jammu-and-kashmir

किसानों के रेल रोको आंदोलन को कठुआ कांग्रेसी इकाई ने किया समर्थन, पत्रकार वार्ता कर विरोध दर्ज करवाया भाजपा ने जम्मू कश्मीर में रियासत, विरासत और सियासत को खत्म-पंकज डोगरा

कठुआ, 18 फरवरी (हि.स.)। गुरुवार को कठुआ कांग्रेसी इकाई द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डोगरा ने बताया कि आज किसानों का रेल रोको आंदोलन था इसका समर्थन कठुआ कांग्रेस इकाई कर रही है। लेकिन पंजाब में भी किसानों का आंदोलन जारी है जिसकी वजह से कोई भी रेल जम्मू की ओर नहीं आ रही है। किसानों ने पंजाब में ही रेलों को रोक दिया है जिसकी वजह से उन्होंने रेल रोको आंदोलन का समर्थन करते हुए पत्रकार वार्ता कर अपना विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में रियासत, विरासत और सियासत को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर राजा हरि सिंह की विरासत है लेकिन भाजपा ने डोमिसाइल लाकर इसे खत्म कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नए नए कानून लाऐ जा रहे हैं जिसमें जम्मू कश्मीर के पहाड़, खड, दरिया आदि प्राकृतिक स्रोतों को भेच दिया है जोकि जम्मू कश्मीर की विरासत थी। इसी प्रकार भाजपा तमाम लोगों को धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही हैं जिससे सियासत को भी जम्मू-कश्मीर में खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मात्र कांग्रेस पार्टी ही इनका विरोध कर रही है। डोगरा ने कहा कि हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स का भी कांग्रेस पार्टी विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर के लोगों पर टैक्स पे टैक्स लगा रही है, किसानों की जमीन छीन ली गई, प्रदेश का युवा बेरोजगार हो गया, लोगों के व्यापार खत्म हो गए, नए नए टोल प्लाजा लगाऐ जा रहे हैं। यह सब भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए चुनावों में भाजपा को करारी हार मिली है, अब लोगों को भी समझ आ चुकी है कि भाजपा देश को खत्म करने पर तुली हुई है, इसलिए अब आने वाले दिनों में भाजपा का अन्य राज्यों में भी सुपड़ा साफ हो जाऐगा। उन्होंने कहा कि किसान पिछले तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं, लेकिन यह अंधी बेहरी सरकार को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। यह सिर्फ अडानी अंबानी की दर्ज पर आम जनता और किसानों को खत्म करने पे तुले हुए हैं। डोगरा ने कहा कि जब तक किसान विरोधी बिल को वापिस नहीं लिया तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए लड़ती रहेगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in