state-bjp-celebrated-harmony-day-in-the-valley-paid-tribute-to-dr-ambedkar
state-bjp-celebrated-harmony-day-in-the-valley-paid-tribute-to-dr-ambedkar

प्रदेश भाजपा ने घाटी में मनाया समरसता दिवस, डॉक्टर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

जम्मू, 14 अप्रैल ( हि स ) । प्रदेश भाजपा ने बुधवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में इसे समरसता दिवस के रुप में मनाया तथा डॉक्टर बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। घाटी में आयोजित समरसता दिवस के कार्यक्रमों का नेतृत्व प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल ने किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर बी आर अंबेडकर को आधुनिक काल के प्रतिष्ठित सामाजिक क्रांतिकारी के रूप में बताया जिन्होंने जीवन भर संघर्ष कर अपने मिशन को जारी रखा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबासाहेब एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिन्होंने हर उत्पीड़ित वर्ग के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया। कौल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आने वाली पीढ़ियां ऐसी महान हस्तियों के योगदान को याद रखें ताकि समाज कभी भी अपनी राह न खोए। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in