slight-drop-in-kashmir-valley39s-minimum-temperature
slight-drop-in-kashmir-valley39s-minimum-temperature

कश्मीर घाटी के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट

जम्मू, 15 फरवरी (हि.स.)। काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्मू में सोमवार सुबह घना कोहरा छाने के बाद धूप निकल आई है। जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कोहरा व धुंध छाने से सड़क पर चलने वाले वाहनों तथा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू में पिछले काफी दिनों से धुंध पड़ रही है। जिसका असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे के बाद निकली धूप अब तेज हो गई है। हालाकि सुबह-शाम पारा एकदम नीचे चला जाता है। इसी बीच श्रीनगर मे न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार क़ाज़ीगुंड में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम विश्व के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में पारा शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी तक जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in