Shri Ram Seva Samiti celebrated Lohri with the Divyang
Shri Ram Seva Samiti celebrated Lohri with the Divyang

श्री राम सेवा समिति ने दिव्यांगों के साथ मनाई लोहड़ी

उधमपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। श्री राम सेवा समिति द्वारा लोहड़ी के पर्व के अवसर पर देविका किनारे स्थित दिव्य आश्रम पहुंचे। वहां पर दिव्यांगों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया इस अवसर पर वहां पर लोहड़ी जलाई गई तथा लोहड़ी के गीत गाए गए। बाद में वहां पर दिव्यांगों को लोहड़ी का सामान भी वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष छोटू मंगोत्रा ने कहा कि हमें दिव्यांग लोगों के साथ लोहड़ी मना कर काफी मजा आया तथा मानसिक संतुष्टि मिली। उन्होंने कहा कि हमें अपने पर्व ऐसे ही लोगों के साथ मनाने चाहिए ताकि उनका हौंसला बढ़ सके, क्योंकि वो तो अपने आश्रम से बाहर जाकर कोई भी पर्व मना नहीं सकते। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि हर त्यौहार उनके साथ मनाएं तथा उनकी खुशी में सम्मिलित हों। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in