sarva-dharma-seva-samiti-paid-tribute-on-the-birthday-of-martyr-sukhdev-ji
sarva-dharma-seva-samiti-paid-tribute-on-the-birthday-of-martyr-sukhdev-ji

शहीद सुखदेव जी के जन्मदिवस पर सर्व धर्म सेवा समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

कठुआ 15 मई (हि.स.)। सर्व धर्म सेवा समिति संस्था के युवा अध्यक्ष कार्तिक शर्मा की अध्यक्षता में शहीद सुखदेव जी के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संस्था के सदस्यों द्वारा शहीद सुखदेव के चित्र पर फूल अर्पित कर शहीद सुखदेव जी अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर आज भारत देश आजाद देश है तो इस आजादी के लिए देश के कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, अपना पूरा जीवन देश को ब्रिटिश राज्य से आजाद कराने के लिए निछावर कर दिया। शर्मा ने कहा 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना में हिंदू परिवार में जन्मे सुखदेव जी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सुखदेव बचपन से ही ब्रिटिश राज्य के खिलाफ आवाज उठाते रहे, वह इंडियन सोशलिस्ट रिपब्लिकएक्शन के सदस्य भी रहे। उत्तर प्रदेश और पंजाब में क्रांतिकारी गतिविधियां चलाते रहे, सुखदेव ने अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर युवा भारत सभा का गठन किया। जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को देश की आजादी के प्रति जागृत करना था। इस मौके पर संस्था के अन्य सदस्य अजय कुमार, देवेंद्र, अनीश कुमार, रिदम शर्मा ,अध्ययन शर्मा, मुन्ना ठाकुर, सुमित महाजन सहित अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in