safai-karamiya-union-strike-continues-cleaning-system-in-city-crumbles
safai-karamiya-union-strike-continues-cleaning-system-in-city-crumbles

सफाई कर्मचारी युनियन की हड़ताल जारी, शहर में सफाई व्यस्था चरमराई

कठुआ, 4 मार्च (हि.स.)। नगर परिर्षद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बेनर तलें सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे चैथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। वहीं 4थे दिन जारी हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी का आलम बना हुआ है। हर एक चैक चैराहों पर पड़े डस्टविन कूड़े करकट से भरे पड़े हैं, जिससे बिमारी का खतरा भी मंडराने लगा है। एक ओर जहंा दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं जगह जगह गंदगी फैलने से बदबू का आलम भी बना हुआ है। आज की स्थिती यह है कि पूरा शहर गंदगी से घिरा हुआ है। वही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्त्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी मांगे निलंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों को आनदेखा किया जा रहा हैं। जब तक हमारी मागें पूरी नही होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गुरूवार को नगर परिषद परिसर में धरने के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि तो सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाऐ, दूसरा ढाई दिन का वेतन और तीसरा एसआरओ 43 लागू किया जाऐ। जबतक उनकी तीन मांगों को नहीं माना जाएगा तक तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जब शहर में सफाई व्यस्था चरमराई तो सरकार द्वारा अश्वासन देकर हमारी हडताल खत्म करवा दी गई थी, लेकिन इस वार एैसा नही होगा। जब तक हमारी मंागें पूरी नही होती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के बाकी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि बाकी सदस्य भी इस काम छोड हडताल का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी अश्वासन से बात नहीं बनेगी और मांगे पूरी होने के बाद ही हमारी हड़ताल खत्म होगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in