safai-karamdriya-unions-protest-demonstration-on-pending-demands
safai-karamdriya-unions-protest-demonstration-on-pending-demands

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

कठुआ, 1 मार्च (हि.स.)। नगर परिर्षद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बेनर तलें सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्त्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी मांगे निलंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों को आनदेखा किया जा रहा हैं। जब तक हमारी मागें पूरी नही होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को नगर परिषद परिसर में धरने के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी हमारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जब शहर में सफाई व्यस्था चरमराई तो सरकार द्वारा अश्वासन देकर हमारी हडताल खत्म करवा दी गई थी, लेकिन इस वार एैसा नही होगा। जब तक हमारी मंागें पूरी नही होती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के बाकी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि बाकी सदस्य भी इस काम छोड हडताल का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि ढाई दिन का बेतन और डेलीवेजर को पक्का नही किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कहा कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी मांगों पर कोई भी गौर नहीं किया गया। जिस वजह से मजबूरन सफाई कर्मचारियों के सदस्य को धरना प्रदर्शन करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी अश्वासन से बात नहीं बनेगी और मांगे पूरी होने के बाद ही हमारी हड़ताल खत्म होगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in