partially-decomposed-body-of-unknown-person-recovered
partially-decomposed-body-of-unknown-person-recovered

अज्ञात व्यक्ति का आंशिक रूप से विघटित शव बरामद

बारामूला, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र के अंतर्गत झंगम गाँव में रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का आंशिक रूप से विघटित शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक शव को पड़ा देखा। शव को देखते ही लोगों ने तुरंत को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंच गया और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट तथा पहचान के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि शव की पहचान की जा रही ह। उन्होंने कहा कि मृतक 40 वर्ष के करीब का है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in