partial-clouds-affect-minimum-temperature
partial-clouds-affect-minimum-temperature

आंशिक बादलों के चलते न्यूनतम तापमान पर पड़ा असर

जम्मू, 20 फरवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान पर असर पड़ा है। सोमवार से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसी बीच जम्मू शहर में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं जिस चलते लगातार निकलती धूप के कारण महसूस हो रही गमी के बीच सर्दी का एहसास होने लगा है। बादलों के कारण धूप नाममात्र ही निकल रही है। मौसम विज्ञान विभाग (मेट) के एक अधिकारी ने कहा कि 22 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के कारण ओले गिरने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश व हिमपात की संभावना है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम शून्य से नीचे 4 और गुलमर्ग शून्य से नीचे 6.7 दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4, कारगिल शून्य से नीचे 8.8 और द्रास शून्य से नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.6, कटरा 8.5, बटोत 3.5, बनिहाल में 3.0 और भद्रवाह में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in