
13/05/2021 उधमपुर, 13 मई (हि.स.)। एक बार फिर से कोरोना वायरस ने मजालता तहसील में बड़ा विस्फोट किया है। पंचायतघर धम्मा में हुए 75 टैस्ट में से 21 नमुने पाजिटिव पाए गए। वहीं नायब तहसीलदार मजालता करनैल सिंह ने जानकारी मिलते ही धम्मा का दौरा किया और वहां माइक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित कर दिया। उन्होंने सभी लोगांे से निवेदन किया कि लोग कोरोना नियमों का पालन करंे। कोई भी कोरोना का लक्षण लगे तो टैस्ट जरूर करवाएं। अपनी बिमारी को छुपाएं नहीं और खुद के साथ-साथ दूसरांे को भी सुरक्षित रखंे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान