one-day-workshop-organized-on-international-women39s-day-at-gdc-women39s-studies-center
one-day-workshop-organized-on-international-women39s-day-at-gdc-women39s-studies-center

जीडीसी महिला अध्ययन केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कठुआ, 8 मार्च (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के महिला अध्ययन केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में भारी संख्या में कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन के मुख्यमुख्य अतिथि उप न्यायाधीश, आरती मोहन, सचिव जिला कानूनी सेवाएं, कठुआ रही, जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। वहीं डॉ. रचना, निदेशक, महिला अध्ययन केंद्र, जीडीसी कठुआ ने प्रिंसिपल जीडीसी कठुआ और मुख्य संसाधन व्यक्ति का छात्रों के साथ इस कार्यशाला के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए स्वागत किया और छात्रों को इस जानकारीपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. आसाराम शर्मा, प्रिंसिपल जीडीसी कठुआ ने छात्राओं और महिला स्टाफ सदस्यों को महिला दिवस की बधाई दी और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कॉलेज परिसर में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महिलाओं के अध्ययन केंद्र के कामकाज की सराहना की, ताकि छात्रों को विभिन्न समस्याओं और इससे बाहर आने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके। इसी बीच मुख्य अतिथि उप न्यायाधीश आरती मोहन ने इस दिन के महत्व के बारे में बात की और लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया ताकि वे अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का सामना कर सकें। लड़कियों को इतना जागरूक होना चाहिए कि वे उनके लिए बने विभिन्न कानूनों के बारे में समझ और जान सकें। कानूनी तरीकों से इन स्थितियों से निपटने के लिए जागरूकता भी पैदा की गई। कार्यक्रम डॉ. रचना, निदेशक महिला अध्ययन केंद्र जीडीसी कठुआ की देखरेख में आयोजित किया गया था। इस समारोह में प्रो. राकेश सिंह, प्रो. शुब, प्रो. राज किरण, प्रो. रितु शर्मा, प्रो. शिवानी भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in