number-one-in-view-of-cleanliness-in-gangyal-sanitation-survey-2021
number-one-in-view-of-cleanliness-in-gangyal-sanitation-survey-2021

गंग्याल स्वच्छता सर्वेक्षण (2021) में स्वच्छता के मद्देनजर नंबर वन

जम्मू, 31 मार्च ( हि स ) । गांधी नगर विधानसभा का वार्ड नंबर 56, गंग्याल स्वच्छता सर्वेक्षण (2021) में स्वच्छता के मद्देनजर नंबर वन उभर कर आया है। इस उपलक्ष पर गंग्याल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व गंग्याल के जनप्रतिनिधि बलदेव सिंह बलोरिया, नगर निगम सचिव टीना महाजन विशेष तौर पर मौजूद रहे। भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने वार्ड वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के सहयोग व प्रयासों से वार्ड 56 नंबर वन बनकर उभरा है। यह सफलता गंग्याल की स्वच्छता प्रेमी जनता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया के अथक प्रयासों से मिल सकी है। बलोरिया ने कहा कि गंग्याल व एकता विहार के लोग अब सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग प्रकार से जमा करके आटों में डाल रहे है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि गंग्याल जम्मू शहर की सबसे पहली ऐसी वार्ड थी जिसमें कचरा डोर टू डोर कलेक्शन के साथ डस्टबिन मुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही डस्टबिन फ्री हुई वार्ड नंबर 56 अब कचरे के पृथीकरण की दिशा में बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि गंग्याल वार्ड जम्मू शहर की पहली ऐसी वार्ड है जिसमें सभी घरों की हाउस नंबरिंग व कमर्शियल कोडिंग होने के साथ शिकायत भी इसी नंबर के आधार पर ही दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा कि गंग्याल क्षेत्र में कई विकास कार्य किये गए है चाहे वह छोटे बड़े नालों का निर्माण किया गया। सड़कों की मरम्मत से लेकर तारकोल तक डालने का कार्य और बिजली व्यवस्था से लेकर स्ट्रीट लाइटों तक की स्थापना को लेकर हर कार्य बेहतर प्रकार से किया गया है। उन्होंने कहा कि आज तक गंग्याल में जो भी विकास कार्य छूट गए थे वह उसे अब पूरा करवाने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें जो गंग्याल के लोगों ने प्यार दिया है इसके वह सदैव ही आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में रेडियो जॉकी आरजे. जूही, धीरज, रजत, व गंग्याल के प्रमुख लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in