minimum-temperature-improvement-in-jammu-and-kashmir-and-ladakh
minimum-temperature-improvement-in-jammu-and-kashmir-and-ladakh

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के न्यूनतम तापमान में सुधार

जम्मू, 09 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को उल्लेखनीय सुधार हुआ। मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में दिन और रात के तापमान दोनों में राहत मिली है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में आज मंगलवार को मुख्यता आसमान साफ रहेगा लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसी बीच जम्मू शहर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस दौरान बीच बीच में सूर्य देवता बादलों के साथ आंखमिचौनी भी खेल रहे हैं। इस दौरान शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसी बीच पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य स नीचे 2.2 और गुलमर्ग शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।। लद्दाख में न्यूनतम तापमान में भी सुधार भी देखा गया, जहां लेह शहर में शून्य से नीचे 8.3 डिग्री, कारगिल में शून्य से नीचे 13.2 और द्रास के शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 10.7, कटरा में 10.2, बटोत में 6.1, बनिहाल में 2.2 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in