minimum-temperature-drop-after-snowfall
minimum-temperature-drop-after-snowfall

बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

जम्मू, 25 जनवरी (हि.स.)। कश्मीर घाटी में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद यहां हाड कंपकपा देने वाली सर्दी की स्थिति लौट आई है। इस दौरान प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसी बीच घाटी में बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दो रातों के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य रिसॉर्ट में पहलगाम में पारा शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार क़ाज़ीगुंड में शून्य से नीचं 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में शून्य से नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस तथा कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर मध्य चिल्लई-कलां में है, 40 दिनों की शीतकालीन अवधि जो 21 दिसंबर को शुरू हुई थाी 31 जनवरी को समाप्त हागी। इस अवधि को सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है जब बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। इसी बीच मौमस विभाग ने 31 जनवरी तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in