medical-battal-set-up-at-darmanthal-by-137-battalion-central-reserve-police
medical-battal-set-up-at-darmanthal-by-137-battalion-central-reserve-police

137 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस, द्वारा दरमंथल में लगाया गया मैडीकल कैम्प‘

उधमपुर, 6 मार्च(हि.स.)। गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस महानिरीक्षक जम्मू क्षेत्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में 137 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सामाजिक कार्य के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय ब्लाॅक, नरसू, उधमपुर में 10 बजे शाम 5 बजे तक मैडीकल कैंप लगाया गया। इस अवसर पर मोहम्मद खालिद खान कमाण्डैंट 137 बटालियन के नेतृत्व में तेजिंद्र कौर, द्वितीय कमान अधिकारी शोभा रावत, उप कमाण्डैंट एवं उमेश चंद सिंह उप कमाण्डैंट डाॅ.नीरज पाण्डे, चिकित्सा अधिकारी 137 बटालियन, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार मीणा एवं जवानों के साथ सुरक्षा, कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतः अनुसरण करते हुए सुबह 10 बजे से 5 बजे तक राजकीय उच्च विद्यालय ब्लाॅक, नरसू उधमपुर में स्थानीय जनता को सैनिटाइजर/कोविड किट वितरण किए गए। इसके अलावा 137 बटालियन द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय टिकरी में 8 मार्च 2021, रौन गांव रैंबल में 9 मार्च 2021 को, सुकेतर, जिला जम्मू में 10 मार्च 2021 को जगती गांव नजदीकी सैमलर में 13 मार्च को एवं मलाड उधमपुर में 13 मार्च 2021 को भी क्रमशः मैडीकल कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान कैंप नरसू में समरोली तथा दरमंथल गांव के लोगों ने निःशुल्क चिकित्सयी सेवाओं का लाभ उठाया, जिसमें 100 पुरूष व 150 महिलाएं, व 50 बच्चे थे। कुछेक जरूरी दवाओं का एवं हाईजीन सैनीटेशन किटों का भी वितरण किया गया। उपरोक्त गांवों के सरपंचों व ब्लाॅक डिवैलपमैंट आफिसर ने भी कैंप में भाग लिया। इस कार्यक्रम के उपरांत मोहम्मद खालिद खान, कमाण्डैंट 137 द्वारा, सभी उपस्थित जवानों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं स्थानीय जनता को इस कार्यक्रम का महत्व समझाते हुए कार्यक्रम को सफलापूर्वक सम्पन्न कराने एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 137 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्वारा आयोजित किए गए इस मैडीकल कैम्प की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in