many-former-soldiers-join-bjp
many-former-soldiers-join-bjp

कई पूर्व सैनिक भाजपा में हुए शामिल

जम्मू, 08 फरवरी (हि.स.)। जम्मू के भाजपा पार्टी मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सांबा व जम्मू जिले के कई पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हो गए। जम्मू के सीमावर्ती बिश्नाह तहसील के साथ सांबा जिले के इन पूर्व सैनिकों का भाजपा प्रदेश महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय की प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व मंत्री रशपाल वर्मा, सचिव अरविंद गुप्ता व पार्टी के अन्य कई नेता भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व सैनिक राज सिंह, सेवानिवृत्त हवलदार उत्तम सिंह, रूप लाल, सुभाष सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन यशपाल, नायक बच्चन लाल, अजय कुमार, राकेश कुमार, जसवीर चंद्र, संदोख सिंह जमवाल, दर्शन लाल, बचन लाल, राजीव कुमार, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार , महेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट बलबीर सिंह मुख्य थे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों का पार्टी में स्वागत करते हुए डॉ. मन्याल ने कहा कि कि भाजपा ऐसे देश भक्तों का हमेशा स्वागत करती है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए कुर्बानियां दी हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा सीमांत क्षेत्रों में और मजबूत होगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in